Skip to main content

PM Shri School Monitoring Team


स्कूलों के लिए पीएम श्री स्कूल में आवेदन करने के लिए न्यूनतम मानक जो पारदर्शी चुनौती, विधि के माध्यम से पूरा किए जाने चाहिए, वे इस प्रकार हैं:

क. स्कूल का अपना पक्का भवन होना चाहिए, जो अच्छी स्थिति में हो।  

ख. अवरोध मुक्त पहुंच - रैंप होना चाहिए।  

ग. स्कूल को सुरक्षा उन्मुख होना चाहिए।  

घ. विद्यालय में छात्रों का नामांकन प्राथमिक (कक्षा 1-5/1-8) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 6-12/6-10/1-10/1-12) स्तर पर राज्य औसत नामांकन से अधिक होना चाहिए।  

ङ. स्कूल में लड़कों और लड़कियों के लिए कम से कम एक अलग शौचालय होना चाहिए।  

च. स्कूल में पेयजल सुविधा होनी चाहिए।  

छ. स्कूल में अलग से हाथ धोने की सुविधा होनी चाहिए।  

ज. सभी शिक्षकों के पास वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार फोटो पहचान पत्र होना चाहिए।  

झ. विद्युत आपूर्ति कार्यशील स्थिति में होनी चाहिए।  

ञ. स्कूल में पुस्तकालय/पुस्तकालय कोने की सुविधाएं/खेल सामग्री होनी चाहिए।

सम्पर्क: 9630228563

Comments

Followers